Home » जांच टीम को दबंग प्रधान ने बनाया बंधक, आगरा पुलिस आई हरकत में

जांच टीम को दबंग प्रधान ने बनाया बंधक, आगरा पुलिस आई हरकत में

by admin

आगरा। आगरा ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम पंचायत नेनाना ब्राह्मण के दबंग प्रधान एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। दरअसल आपको बताते चलें कि ग्राम पंचायत नैनाना ब्राह्मण के दबंग प्रधान रामकिशन का कुछ दिन पूर्व सदस्यों को धमकाते हुए ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वायरल ऑडियो की जांच के लिए जिलाधिकारी आगरा ने तीन सदस्य टीम का गठन किया था। बताया जा रहा है कि यह टीम शनिवार को ग्राम पंचायत नैनाना ब्राह्मण के ग्राम प्रधान रामकिशन की जांच के लिए पहुंची थी। जांच को पहुंची टीम के सदस्यों पर रामकिशन ने अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला बोल दिया और बंधक बना लिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जांच कमेटी के सदस्य को बंधक बनाए जाने के मामले के बाद आगरा पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने जैसे तैसे तीनों सदस्यों को मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद जांच कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी आगरा से मुलाकात की और पूरा घटनाक्रम जिलाधिकारी आगरा के सामने रखा। इसके बाद लिखित प्रार्थना पत्र पर सीडीओ आगरा को जांच सौंप दी गई है।

यह कोई पहला प्रकरण नहीं है। इससे पूर्व भी ग्राम प्रधान रामकिशन पूर्व से ही विवादों में रहे है। मगर सवाल इस बात का है कि विवादों में रहने वाले ग्राम प्रधान रामकिशन पर अभी तक प्रशासनिक कार्यवाही क्यों नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जिला प्रशासन ग्राम प्रधान रामकिशन के खिलाफ इस बार प्रभावी कार्यवाही कर सकता है।

Related Articles