Home » आगरा के एवी रेसीडेंसी के फ्लैट में सिलेंडर फटा, आग से लाखों का नुकसान

आगरा के एवी रेसीडेंसी के फ्लैट में सिलेंडर फटा, आग से लाखों का नुकसान

by admin
Cylinder burst in Agra's AV Residency flat, loss of lakhs due to fire

आगरा (24 May 2022 Agra News)। आगरा के एवी रेजीडेंसी में सिलेंडर फटा, आग से लाखों का नुकसान।

शमसाबाद रोड स्थित एवी रेसीडेंसी के फ्लैट 111 में सोमवार रात को खाना बनाने के दौरान पाइप लीकेज होने से आग लग गई। आग ने सिलेंडर को चपेट में ले लिया। घर में मालिक राममोहन गुप्ता, उनकी बेटी, बेटा और 85 वर्षीय माता कांति देवी थीं। आग लगते ही परिवार बाहर की और भागा। तभी जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। फ्लैट में रहने वालों में दहशत फैल गई।

घर के बाहर मौजूद लोग।

बताया जा रहा है कि बेटी राधा खाना बनाने जा रही थी। सिलेंडर खत्म हो गया तो नया सिलेंडर लगाकर चूल्हा जला रही थी। तभी पाइप निकल गया और उसने आग पकड़ की। आग लगते ही वह बाहर की ओर चीखती हुई भागी। लेकिन तब तक पूरे किचन में आग लग गई। घरवाले सभी बाहर की ओर दौड़े। थोड़ी देर में ही सिलेंडर फट गया। सूचना पर शहीद नगर पुलिस ओर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाया। फ्लैट में रहने वाले परिवारों ने बताया कि इस बहुमंजिला इमारत में आग बुझाने के कोई ठोस उपाय नहीं है। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रह है।

Related Articles