Home » बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, देश-विदेश से आ रहे विजिटर

बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, देश-विदेश से आ रहे विजिटर

by admin

आगरा। जूता और मार्बल की तरह आगरा के चांदी के प्रोडक्ट को भी ओडीओपी में शामिल होना चाहिए। इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। पूर्व में जानकारी होती तो जी-20 के प्रतिनिधि मंडल को शामिल करता। अगली बार कामर्स मंत्री को भी आमंत्रित किया जाएगा। आगरा में चांदी की कारीगरी और महीन नक्काशी के कार्य को संजो कर रखने के साथ उसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की भी जरूरत है। कुछ इन्ही आश्वासन के साथ आज फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम में आयोजित तीन दिवसीय बी-टू बी ज्वैलरी प्रदर्शनी में दूसरे दिन मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह बघेल प्रदर्शनी के प्रयास को खूब सराहा। आगरा सर्राफा एसोसिएशन व ऑल इंडिया एक्सपो द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में दूसरे दिन उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया और आयोजकों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अगले दो वर्षों में आगरा एयरपोर्ट भारत के हर मैट्रो शहर से जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार भी बढ़ेगा। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आगरा कॉमन फेसिलिटी सेन्टर की मांग उठाई। जिससे उत्तम तकनीक द्वारा नवीन डिजायनिंग के लिए कारीगरों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के उत्पादों के लिए तैयार किया जाए। यदि ऐसा होता है तो निश्चिक तौर पर आगरा विश्व की चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक शहर होगा।

इटावा के सांसद राम शंकर कठेरिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे और प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से आगरा सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक मुरारीलाल फचेहपुरिया नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष राजेश गोयल, सीताराम अग्रवाल, आगरा सर्राफा मैन्यूफैक्चरिंग सोसिएशन के पवन दौनेरिया, बृजमोहन रैपुरिया, आगरा सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री अशोक कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

12 सितम्बर तो शाम 6 बजे होगा समापन

ज्वैलरी प्रदर्शनी का समापन 12 सितम्बर को साम 6 बजे होगा। जिसमें आयोजकों व स्टॉल धरकों को पुरस्कृत किया जाएगा। अगले वर्ष प्रदर्शनी को और बेहतर बनाने पर भी चर्ता की जाएगी।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment