Home » अपराधी बेलगाम, युवक को मारी गोली, मौत

अपराधी बेलगाम, युवक को मारी गोली, मौत

by admin

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के नरीपुरा बारह बीघा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक को दूसरे युवक ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि नरीपुरा थाना शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला कुर्बान अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था।
कुर्बान नाम के व्यक्ति को एक युवक ने गोली मारी है। गोली मारने वाले व्यक्ति का नाम रफीक बताया जा रहा है। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।

बताया जाता है कि पहले दोनों के बीच में किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित होकर रफीक ने कुर्बान को गोली मार दी। गोली कुर्बान के पेट में गोली लगी है जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। गोली मारने और मौत की सूचना पर एसपी सिटी आगरा, सीओ लोहामंडी कई थानों के पुलिस बल के साथ में घटनास्थल पहुंच गए।

मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसपी सिटी और सीओ लोहामंडी ने दलबल के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से पूछताछ कि सामने आया है कि मृतक और इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति है। पुलिस दोनों का अपराधिक इतिहास ढूंढ रही है।

बताया जाता है कि थाना शाहगंज क्षेत्र के नरीपुरा बारह बीघा में जिस घटनास्थल पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है वहीं कुछ महीने पूर्व भी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। इससे साफ है कि थाना शाहगंज क्षेत्र में अपराधी बेलगाम है और इलाके में अपराध और खाकी का खौफ खत्म हो रहा है।

Related Articles