Home » प्रियंका गांधी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम को साकार रूप देने में जुटे कांग्रेसी

प्रियंका गांधी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम को साकार रूप देने में जुटे कांग्रेसी

by admin
Congressmen engaged in giving shape to Priyanka Gandhi's campaign 'Girl Hoon Lad Sakti Hoon' program

आगरा। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान के अंतर्गत ताजनगरी में 27 दिसंबर को सूरसदन प्रेक्षाग्रह में होने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिस में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को साकार रूप देने के लिए देश की नारी शक्ति को सत्ता में भागीदारी देने को पूरी तरह से तैयार हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी उप्र के प्रत्येक जिले में महिलाओं, छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नन्दा ने बताया कि आगरा के सूर सदन में जिला व शहर कांग्रेस के तत्वाधान में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम 27 दिसंबर 2021 सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया गया है।

नन्दा ने बताया कि आगरा जिला व शहर की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट आवेदक गण इस कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्र से कांग्रेस विचारधारा से जुड़ी नारी शक्ति को लायेंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेता डिसूजा, राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अलका लाम्बा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ममता राजपूत, कामना पंजाबी आदि नेता गण महिलाओं से संवाद करेंगी।

प्रेस वार्ता में हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, शहर महिला अध्यक्ष माया माहौर, गीता सिंह, रघुराज सिंह पाल, जलाल उद्दीन एडवोकेट, सुगम शिवहरे, हबीब कुरैशी, आई डी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles