Home » कांग्रेसियों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाई स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

कांग्रेसियों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाई स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

by admin

आगरा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता माल रोड स्थित स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पहुँचे जहाँ शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए मार्ग व आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हाजी अबरार हुसैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्व. इंदिरा गांधी जैसा प्रधानमंत्री न हुआ है और न ही कभी होगा। उनके लिए देश सर्वोपरि था। इसलिए उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति भी दी। आज वर्तमान सरकार देश को तोड़ने का काम कर रही है जिसे हम होने नही देंगे। इस दौरान सभी ने संकल्प लेते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

इंदिरा गांधी की जयंती को जयपुर हाउस स्थित पूर्व जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के कार्यालय पर भी श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने अपने अपने विचार रखें।

पूर्व जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि इंदिरा गांधी ने देश हित में काम करते हुए देश विरोधी ताकतों से भी लोहा लिया था। इसलिए उन्हें आयरन लेडी भी कहा जाता है। देश सेवा करते हुए ही उन्होंने अपनी जान तक गंवा दी थी। आज उनके पद चिन्हों पर चलकर देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है और देशवासियों को एक सूत्र में बांधना है।

इस दौरान डाॅ. मधुरिमा शर्मा, चौ बच्चू सिंह, परवाज अंजुम शाह, लक्ष्मी नरायन, परवेज कुरेशी, इंजी. बसंत लाल, धर्मेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र चिल्लू, अनिल शर्मा, अमीचन्द जाटव, शाहिद खान, सोहेल, सलीम उस्मानी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles