Home » कांग्रेसियों ने श्रद्धा भाव के साथ मनाई प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

कांग्रेसियों ने श्रद्धा भाव के साथ मनाई प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

by admin
Congressmen celebrated first Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru's death anniversary with reverence

Agra. गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव के साथ मनाई। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से जॉन मिल्टन स्कूल पर पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय मौजूद रहे।

इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजित हुई। श्याम सुंदर उपाध्याय ने पंडित जवाहर लाल नेहरू का स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में जवाहरलाल नेहरू के योगदान को देश भुला नहीं सकता है। एम्स जैसे मेडिकल कॉलेज, भाखड़ा नांगल बांध, सेल, इसरो, आईआईटी, आईआईएम के साथ साथ विज्ञान के क्षेत्र में जो दूरदर्शी सोच के कारण ही आज भारत कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है।

शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने अपने जीवन के अपने परिजनों के साथ 9 वर्ष आजादी की लड़ाई में जेल काटी थी और उसके बाद सबसे बड़ा त्याग अपनी करोड़ों रुपए की संपति राष्ट्र के विकास के लिए दान कर दी। आज कुछ विघटनकारी शक्तियां देश की सत्ता पर काबिज होकर जवाहरलाल नेहरू के विकास को अपने पूंजीपति दोस्तों को बेच कर देश को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं।

पश्चिमी उप्र व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन विनोद बंसल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने व्यापार, विज्ञान के साथ साथ समाज के सभी जातियों, धर्मों को साथ लेकर चलने वाला भारत बनाया था, जिसमें कि सभी लोग आपस में मिलकर देश में भाईचारा, सदभाव व प्रेम स्थापित करने में अपना योगदान दे सकें, लेकिन वर्तमान सरकार देश में अमन चैन व भाईचारे को नष्ट करने का कुचक्र रच रही है।

पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने भी जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई। दुष्यंत शर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को साझा किया।

दुष्यंत शर्मा ने कहा कि आज 57 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। आज ही के दिन यानि 27 मई 1964 में दिल का दौरा पड़ने से इनकी मृत्यु हुई थी। आज इनकी पुण्यतिथि के मौके पर देश उन्हें नमन कर रहा है। भारत आजाद होने के बाद यह देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने 17 साल तक देश की कमान संभाली।

देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक में पंंडित नेहरू का अहम योगदान रहा है। आजादी से पहले पं‍डित नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी भारत के आजाद होने के बाद पंडित नेहरू ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किये जिससें वो महान बने।

Related Articles