Home » रामलीला मैदान पर कांग्रेसियों ने मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस, निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

रामलीला मैदान पर कांग्रेसियों ने मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस, निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

by admin

आगरा। रामलीला मैदान पर राष्ट्रीय पर्व मनाये जाने की परंपरा को शहर कांग्रेस पार्टी ने जारी रखा है। सोमवार को शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान पर 76वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवादल के कार्यकर्ता परंपरा निभाते हुए शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू को ध्वजारोहण स्थल पर ले गए। शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर ध्वज को सलामी भी दी।

भाईचारा बनाए रखने की ली शपथ

ध्वजारोहण के बाद शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू की ओर से सभी को हर बार की तरह शपथ भी दिलाई गई। शपथ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान को बनाए रखने और उसके अनुसार ही जीवन का अनुपालन करने की शपथ ली, साथ ही देश की विघटनकारी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही।

मीडिया से वार्ता करते हुए शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने बताया कि आजादी के बाद से रामलीला मैदान पर राष्ट्रीय पर्व को मनाये जाने का सिलसिला शुरू हुआ है जो आज भी कायम है। कांग्रेस कार्यकर्ता से सर्व समाज को साथ लेकर ध्वजारोहण किया जाता है और सभी से देश की अखण्डता और भाईचारा बनाये रखने की अपील की जाती है।

वरिष्ठ कांग्रेसी राम टंडन और दुष्यंत शर्मा ने कहा कि ‘आजादी के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता इस परंपरा को निभाते हुए विघटनकारी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उनका कहना है कि पहले गोरों से लड़ना पड़ रहा था लेकिन अब चोरों से लड़ना पड़ रहा है और इस लड़ाई को कांग्रेस का कार्यकर्ता बखूबी लड़ रहा है।’

सेवादल के शहर अध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है कि सेवादल राष्ट्रीय पर्व की जो परंपरा है उसे निभाता चला रहा है, आज भी सेवा दल इस परंपरा को निभा रहा है। रामलीला मैदान पर वर्षों से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा चली आ रही है जो आज भी कायम है।

Related Articles

Leave a Comment