Home » वर्षो पुरानी किस परम्परा को आज भी निभा रहे है कांग्रेसी

वर्षो पुरानी किस परम्परा को आज भी निभा रहे है कांग्रेसी

by pawan sharma

आगरा। भारत को मिली आजादी के बाद से ही कांग्रेस की ओर से रामलीला मैदान में फहराये जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज की परंपरा को आज भी परंपरागत तरीके से निभाया जा रहा है। 69 वे गणतंत्र दिवस पर भी शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन के नेतृत्व में बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान पर ध्वजारोहण किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओ के साथ-साथ शहर कांग्रेस कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे। सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने परंपरागत तरीके से शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन और कार्यकारी शहर अध्यक्ष हाजी जमिललुदीन की अगुवाई की और दोनों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश में अमन चैन और शांति के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर शहर और कार्यवाहक अध्यक्ष का कहना था कि आगरा में आजादी का जश्न कांग्रेस ने रामलीला मैदान पर मनाया था और उसी समय से यहां पर राष्ट्रीय पर्व मनाने की परंपरा शुरू की गई। जिसे आज भी कांग्रेसी निर्वाह कर रहे हैं।

इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने सांप्रदायिक ताकतों पर भी कटाक्ष किया और इनसे निपटने के लिए एकजुट होने की भी बात कही।

Related Articles

Leave a Comment