Home » व्यापारियों से संपर्क करने को कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, टोरंट के ख़िलाफ़ फिर लड़ाई का एलान

व्यापारियों से संपर्क करने को कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, टोरंट के ख़िलाफ़ फिर लड़ाई का एलान

by admin
Congress took out a padyatra to contact the traders, then the fight against torrent was announced

Agra. भारत में रहने वाले हिन्दू, मुस्लिम, सिख व इसाई सभी एक हैं लेकिन कुछ लोग इन्हें अपनी राजनीति चमकाने के लिए अलग अलग कर आपस में लड़ने का काम कर रहे हैं। देश के किसानों को आतंकवादी बताया जा रहा है। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, यह कहना है उत्तर प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिम के चेयरमैन विनोद बंसल का।

रविवार को नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिम के चेयरमैन विनोद बंसल ने व्यापारियों से संपर्क करने के लिए पदयात्रा की। यह यात्रा वाटर वर्क्स से हुई और बल्केश्वर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए बल्केश्वर शनिदेव मंदिर चौराहे पर समाप्त हुई। इस यात्रा के दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी के चेयरमैन विनोद बंसल ने व्यापारियों से वार्ता की और पार्टी की नीतियों बता कर उनसे समर्थन भी जुटाया।

इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत भी किया गया। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह देख विनोद बंसल काफी उत्साहित नजर आए और कार्यकर्ताओं से यह जोश खरोश बनाए रखने की अपील की जिससे पार्टी को मजबूत किया जा सके और 2022 में कांग्रेस को जीत दिलाई जा सके।

नवनिर्वाचित प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी के चेयरमैन विनोद बंसल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। इसका ईमानदारी से निर्वहन कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। व्यापारियों की लड़ाई को ईमानदारी से लड़ा जाएगा। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने व्यापारियों के पक्ष में सबसे पहले लड़ाई टोरेंट से बताई। उनका कहना था कि टोरंट के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। विद्युत बिल ₹500 का होता है तो टोरंट उसमें अन्य चार्ज लगाकर उस दिल को हजार रुपे का बना दिया जाता है और कहा जाता है कि इसमें फिक्स्ड चार्ज और अन्य चार्ज जोड़े गए हैं जबकि ऐसा किसी भी कानून में नहीं लिखा है।

उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला। उनका कहना था कि जाति और धर्म में लोगों को बांटकर भाजपा अपना राजनीतिक हित साध रही है, उनके मंसूबों को कांग्रेस कार्यकर्ता कामयाब नहीं होने देगा।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles