Home » किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

by admin

आगरा। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में उप जिलाअधिकारी फतेहाबाद को एक ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है जिससे क्षेत्र का किसान परेशान है। इस समय किसानों के खेतों में सरसों, आलू की फसल खड़ी हुई है लेकिन आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को नष्ट करने से किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। आवारा पशुओं की वजह से किसानों के समक्ष इस सर्दी के मौसम में अपनी फसल बचाने का संकटा खड़ा हो गया है।

जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ब्लॉक स्तर पर गौशाला खुलवाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक एक भी गौशाला नहीं खुल पाई गई है जिससे आवारा गाय किसानों की फसलों को बर्बाद करने पर तुली है। मनोज दीक्षित ने कहा है कि अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस दौरान प्रमुख रूप से अनिल सिकरवार, रामसेवक वर्मा, भीकाराम, नत्थू सिंह धाकरे, सोनू भदोरिया, बलदाऊ कुशवाह, राम सिंह राजावत, रामकिशोर, शिवम शर्मा, निरंजन सिंह सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles