Home » गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस पार्टी निकालेगी भव्य जुलूस, सर्व धर्म सद्भाव का देंगे संदेश

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस पार्टी निकालेगी भव्य जुलूस, सर्व धर्म सद्भाव का देंगे संदेश

by admin

आगरा। राष्ट्रीय त्यौहार पर फुलटटी चौराहे से निकलने वाले आजादी के जुलूस की परंपरा को काँग्रेस पार्टी बरकरार रखे हुए है। गणतंत्र दिवस के पावन त्यौहार पर भी फुलटटी चौराहे से इस जुलूस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाला जाएगा। कांग्रेस की ओर से निकाले जाने वाला आजादी के इस जुलूस का अपने आप में ही बड़ा महत्व है। जुलूस के माध्यम से सर्व धर्म सर्व समाज को एक करने का संदेश दिया जाता है।

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर निकाले जाने वाले जुलूस की तैयारियों को लेकर शहर कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने होटल श्याम में एक बैठक की। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बैठक के दौरान इस जुलूस को और भव्य बनाए जाने पर चर्चा की गई जिससे जुलूस का वैभव पुनः अपने स्वरूप में लौट सके। बैठक के दौरान तय हुआ कि इस बार गणतंत्र दिवस पर निकलने वाला जुलूस फुलटटी बाजार से यमुना किनारा तक निकाला जाएगा जिसमें भव्य झांकियां शामिल होंगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना था कि आजादी की लड़ाई में आगरा की भी विशेष भूमिका रही है। आगरा में स्वाधीनता मिलने के बाद सेठ अचल सिंह ने ध्वजारोहण किया था। कांग्रेसी गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाएंगे। शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने बताया कि इस बार जुलूस में आगरा के सभी वार्डों के सक्रिय कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन और हाजी अबरार हुसैन ने कहा कि कांग्रेस आज भी संविधान की रक्षा की लड़ाई अकेले ही लड़ रही है। आजादी की लड़ाई सभी वर्गों के लोगों के साथ मिलकर लड़ी गई थी और इस जुलूस के माध्यम से सरगम सर समाज के लोगों को एक राष्ट्रीय के धागे में पिरोने का काम किया जा रहा है।

Related Articles