Home » कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया ‘नर सेवा नारायण सेवा अभियान’, जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई राशन-खाद्य सामग्री

कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया ‘नर सेवा नारायण सेवा अभियान’, जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई राशन-खाद्य सामग्री

by admin

आगरा। देशभर में हुए लॉक डाउन के आठवें दिन कांग्रेस की ओर से गरीब असहाय लोगों, दिहाड़ी मजदूर और पैदल मुसाफिरों की सेवा के लिए “नर सेवा नारायण सेवा” अभियान की शुरुआत की है। बुधवार को जिला कांग्रेस की ओर से बाह में इस अभियान को चलाया गया। जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने पैदल ही अपने घरों के लिए निकले लोगों से वार्ता की और उन्हें भोजन खिलाया, साथ ही अपने घर पर ही रुकने को कहा लेकिन यह लोग नही मानें। इसके बाद जिला अध्यक्ष ने सभी को एक ट्रक में बिठाकर उदी मोड़ तक पहुँचाया जिसके बाद फिर उन्होंने आगे का सफर पैदल ही तय किया।

जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने बताया कि “नर सेवा नारायण सेवा” अभियान के दौरान गुजरात से पैदल चल कर आ रहे जिला हमीरपुर के लगभग 20 लोगों से मुलाक़ात हुई। लोग काफी परेशान थे। इस बीच उन्हें अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए कोई व्यवस्था नही मिली और वो पैदल ही सफर करने को मजबूर थे। उन सभी को खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवाकर ट्रक द्वारा सीमा तक पहुंचाने का काम किया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चिल्लू के नेतृत्व में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगरा शहर के अंदर “नर सेवा नारायण सेवा” अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खाद्य सामग्री की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद की। कांग्रेसियों ने गरीब व दिहाड़ी मजदूर के घर पहुँचकर राशन व खाने के पैकेट का वितरण किया।

शहर अध्यक्ष ने इस अभियान के माध्यम से ताजगंज क्षेत्र में एमपी पुरा, गौबर चौकी, नाला शेख बुलाकी, इसके बाद नूरी दरवाजा, चित्रा टाकीज, नल वाली गली, विपिन बाबू वाली गली में और बाईपुर सिकंदरा में समाज सेवी नरेश पारस के साथ मिलकर जरूरत मंद लोगों को आटे, दाल नमक, चावल के साथ साथ भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए। लॉक डाउन के कारण बाईपुर स्थित गणपति स्मार्ट सिटी कॉलोनी में मध्य प्रदेश के सागर जिले के फंसे लगभग 20 दिहाड़ी मजदूर, जिनके पास खाने का सामान समाप्त होने की सूचना मिलने पर उन्हें भी राशन उपलब्ध कराया गया।

शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने बताया कि आज देश के लॉक डाउन है जिसके कारण दिहाड़ी मजदूर और सड़क किनारे झोपड़ी में रहने वाले लोगों को खाना नहीं मिल पा रहा है। ऐसे लोगों की “नर सेवा नारायण सेवा” के माध्यम से जरूरत मंद लोगों की मदद की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles