Home » मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, कहा – सामने आया बीजेपी का दोहरा चेहरा

मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, कहा – सामने आया बीजेपी का दोहरा चेहरा

by admin

Agra. पिछले कई महीनों से जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर से ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ सामूहिक रेप कांड की घटना ने पहाड़ी राज्य में तनाव फैला दिया है तो वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस ने भी मणिपुर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस तरह की घटनाओं पर शांत बैठी भाजपा की सरकार को घेरने के लिए शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मणिपुर की भाजपा सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चुल्लू ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह दौरा चेहरा है। एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं तो दूसरी ओर उन्हीं की सरकार में बेटियों की खुलेआम आबरू लूटी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से यही उम्मीद की जा सकती है। क्योंकि बिलकिस बानो जो रेप की शिकार हुई थी तो उसके आरोपियों का भाजपा ने स्वागत किया था। भाजपा सरकार खुद इस तरह के अपराधियों का मनोबल बढ़ा रही है। आज हिंसा की आग में जलते हुए मणिपुर को कई महीने बीत गए लेकिन मणिपुर की भाजपा सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मधुरमा शर्मा का कहना है कि जब नवरात्रि आते हैं तो भाजपाई घर घर जाकर कन्या पूजन करते हैं। मणिपुर में भाजपा की सरकार है लेकिन वहां अब बेटियां कैसे सुरक्षित नहीं है। भाजपा की करनी और कथनी में कितना अंतर है इससे साफ नजर आता है।

नेताओं का कहना है कि मणिपुर हिंसा की आग में कई महीनों से चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी इस बीच विदेश यात्रा भी करके भारत लौट आए लेकिन शायद उन्हें मणिपुर का दर्द समझ नहीं आ रहा है। कांग्रेस की महिला नेत्री का कहना है कि ‘मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। समाज में हिंसा का सबसे ज्यादा दंश महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है। केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री जी आखिर मणिपुर की हिंसक घटनाओं पर आंख मूंद कर क्यों बैठे हैं? क्या इस तरह की तस्वीरें और हिंसक घटनाएं उन्हें विचलित नहीं करतीं?’

Related Articles

Leave a Comment