Home » तेल गैस के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन, मोदी सरकार को घेरा

तेल गैस के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन, मोदी सरकार को घेरा

by admin
Congress demonstrated on the collection of increase in oil gas prices, Modi government under siege

Agra. घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुँचे। जिलाधिकारी ऑफिस के सामने मोदी सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की और मूल्यवृद्धि को अविलंब वापिस लेने हेतु राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम वीआईपी पुष्पराज सिंह को सौंपा।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में जो रोजाना वृद्धि की जा रही है। वह सिर्फ हम दो हमारे दो फार्मूले के तहत की जा रही है, क्योंकि पूरा देश जानता है कि पेट्रोल डीजल गैस के व्यवसाय पर अडानी-अम्बानी का आधिपत्य है।

देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के समय में जब कच्चे तेल के दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आसमान छू रहे थे, तब भी गैस सिलेंडर लगभग 350 रु. का था और मोदी सरकार के समय में अंतर राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम काफी कम हैं, तो फिर देश में घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल किसके लिए रोजाना महंगा करके आम जनता, महिलाओं की कमर तोड़ी जा रही है।

शहर कांग्रेस के प्रवक्ता आईडी श्रीवास्तव ने कहा ऐसा लगता है कि शायद आगे आने वाले समय में देश की जनता को अपना पेट भरने के लिए महंगे दामों पर रोटी भी हम दो हमारे दो फार्मूले के तहत मोदी जी के गुजराती उद्योगपति मित्र अडानी अम्बानी से खरीदनी पड़ेगी। देश की जनता भाजपा की हम दो हमारे दो फार्मूले को भली भांति समझ चुकी है और वह किसी भी हालत में इस फार्मूले को लागू नहीं होने देगी, तथा देश को लूटने वाली बीजेपी सरकार के विरूद्ध सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेगी व सत्ता से उखाड़ फेकेगी।

प्रदर्शन में अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, पीसीसी सदस्य मुन्ना लाल वर्मा, शहर महिला अध्यक्ष माया माहौर, विनोद ज़रारी, याकूब शेख, मोहसिन काजी, दौलत राम कटारिया, हबीब कुरैशी आदि शामिल रहे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles