Home » कांग्रेस ने मनाया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस

कांग्रेस ने मनाया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस

by pawan sharma

आगरा। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। बाबा साहब के परिनिर्माण दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम पहुँचे। जहाँ कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान कांग्रेसियो की ओर से संविधान निर्माता की प्रतिमा पर विचार गोश्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने अपने अपने विचार रखे।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना था कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने देश का संविधान लिखकर सभी को एक समान और खुलकर जीने का अधिकार दिया। देश मे जब जातिबाद हावी था उस समय दलितों को समान अधिकार दिलाने के लिए बाबा साहब आगे आये थे। आज उनके बताए रास्तो पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है।

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर दलित समाज को अपने पक्ष में करने के लिए हर पार्टी प्रयास कर रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह का कहना था कि दलित समाज के लोग अपना अच्छा बुरा भलीभांति जानते है। उन्हें मालूम है कि किस पार्टी ने उनके लिए क्या किया है। इसलिये दलित समाज इस बार सोच समझ के वोट करेगा।

इस अवसर पर मोहन सिंह ,हरनाथ सिंह किशन लाल, अमित सिंह ,श्याम बिहारी ,डॉ मुन्ना लाल भारतीय आदि भी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Comment