Home » भारत बचाओ जन आंदोलन में भाग लेने जा रहे कांग्रेसियों का हुआ जोरदार स्वागत

भारत बचाओ जन आंदोलन में भाग लेने जा रहे कांग्रेसियों का हुआ जोरदार स्वागत

by admin

आगरा। मोदी और योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लखनऊ में होने जा रहे भारत बचाओ जन आंदोलन में भाग लेने दिल्ली से लखनऊ जा रहे भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव का युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से भारत बचाओ जन आंदोलन में जुटने के दिशा निर्देश दिए और कहा कि पूरे जिले में मोदी और योगी की जन विरोधी नीतियों को उजागर करें।

युवक कांग्रेस नेता अनुज शिवहरे का कहना था कि भारत बचाओ जन आंदोलन किसानो, युवा, बेरोजगारों और महंगाई के विरोध में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता सँभालने के बाद से ही देश में किसान और युवा की स्थिति दयनीय हो गयी है।

इस दौरान अनुज शिवहरे, सुगम शिवहरे, फैजान खान, शाहिद अहमद, आरिफ खान, अंकित उपाध्याय, के पी सिंह बघेल, अनुकूल उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह तोमर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment