Home » आगरा विवि के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित का हुआ नागरिक अभिनंदन

आगरा विवि के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित का हुआ नागरिक अभिनंदन

by pawan sharma

आगरा। आगरा डेवलपमेन्ट फाउंडेशन और सक्षम डाबर मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से केंद्रीय हिंदी संस्थान के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडोटोरियम में नागरिक अभिनदंन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नवीन जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके किया जिसके बाद आयोजकों ने सभी का स्वागत सत्कार किया।

कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान मंच की ओर से विश्व विद्यालय के कुलपति अरविंद दीक्षित का व्यक्तित्व परिचय सभी के सामने रखा। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और महापौर नवीन जैन ने आयोजक के साथ विश्व विद्यालय के कुलपति अरविंद दीक्षित का नागरिक अभिनंदन किया। इस सम्मान को पाकर विश्व विद्यालय के कुलपति काफी उत्साहित दिखे।

इस दौरान महापौर नवीन जैन ने कहा कि जब से डॉ दीक्षित से आगरा विश्व विद्यालय के कुलपति के रूप में पद संभाला है। विश्व विद्यालय में काफी सुधार हुआ है। समय से छात्रों की परीक्षाएं सम्पन्न कराई गई तो परीक्षा परिणाम भी समय से निकाला। इन दोनों समस्याओं के कारण विश्व विद्यालय की छवि धूमिल हो रही थी लेकिन डॉ अरविंद दीक्षित ने इन्हें चैलेंज के रूप में लिया और दोनों समस्याओं का निदान कर विश्व विद्यालय की छवि सुधारने का काम किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए अपना योगदान देता है उसका अभिनंदन होना चाहिए। विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने विश्व विद्यालय की शिक्षा कार्यप्रणाली में सुधार कर छात्रों के भविष्य बनाने का काम किया है। आगरा विश्व विद्यालय की खोई हुई पहचान दिलाने का काम किया है। इस विश्व विद्यालय से देश के जाने माने व प्रतिष्ठित लोगों ने शिक्षा ग्रहण की है। ऐसे विश्व विद्यालय के कुलपति का नागरिक अभिनदंन कर मुझे गर्व हो रहा है।

Related Articles

Leave a Comment