Home » उत्तर विधानसभा सीट से गठबंधन ने घोषित किया प्रत्याशी, पूर्व विधायक के बेटे को दी टिकट

उत्तर विधानसभा सीट से गठबंधन ने घोषित किया प्रत्याशी, पूर्व विधायक के बेटे को दी टिकट

by admin

आगरा। उत्तर विधानसभा सीट पर गठबंधन ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। गठबंधन ने भी कांग्रेस की तरह इस सीट पर पंडित पर दांव लगाया है। गठबंधन से पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा को इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। गठबंधन की ओर से विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा को प्रत्याशी बनाये जाने पर उन्हें बधाईयां देने का दौरा शुरु हो गया है। सपा पार्टी के नेताओं के साथ सामाजिक संगठन के लोग विधायक मधुसूदन शर्मा के घर बधाई देने पहुँच रहे हैं।

प्रत्याशी सूरज शर्मा लंदन से पढ़ाई करके लोटे हैं और उनके पिता अपनी राजनीति विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपने पुत्र को राजनीति में सक्रिय कर रहे है। इस चुनाव से विधायक मधुसूदन शर्मा अपने पुत्र को राजनीति में लांच कर रहे है।
गठबंधन से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद सूरज शर्मा पत्रकारो से रूबरू हुए।

सूरज शर्मा ने उतरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाये जाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार, आंबेडकर विश्वविद्यालय की सूरत बदलना और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा।

कांग्रेस पार्टी पहले ही इस सीट पर ब्राह्मण का खेल चुकी है। उसने यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आगरा कॉलेज के पूर्व छात्र अध्यक्ष रणवीर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। भाजपा कल शाम तक अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

Related Articles

Leave a Comment