Home » यमुना किनारा रोड़ पर हुए जलभराव पर सीएम की हुई टेड़ी नजर तो नगर आयुक्त ने की कार्रवाई

यमुना किनारा रोड़ पर हुए जलभराव पर सीएम की हुई टेड़ी नजर तो नगर आयुक्त ने की कार्रवाई

by admin

Agra. पिछले दिनों शहर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण स्ट्रेची ब्रिज के नीचे जलभराव हुआ। इस जलभराव में एक सरकारी बस व टेम्पो फंस गया जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। अखिलेश यादव ने इस वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट से पोस्ट किया और लिखा कि ‘आगरा में भाजपाईयों की विकास की कश्तियाँ तैर रही हैं, तैरिए कि आप आगरा में हैं।’

योगी सरकार आई हरकत में

विपक्ष के इस ट्विट से प्रदेश भर में ताजनगरी की छवि धूमिल हुई। सीएम योगी ने इस घटना को गंभीरता से लिया। आगरा के निगम अधिकारियों से वार्ता की और जवाब तलब किया। सीएम योगी के संज्ञान लेने के बाद नगर आयुक्त भी हरकत में आये। सहायक अभियंता और जोन प्रभारी को चेतावनी जारी की तो वहीँ जेई अमित और एसएफआई राजवीर सिंह को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की गई।

स्ट्रेची ब्रिज की वीडियो की थी पोस्ट

शहर में दो दिन हुई भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो जाने के दृश्यों पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यमुना किनारा मार्ग पर हुए जलभराव का वीडियो अपलोड किया जिसमें पानी में एक बस डूबी दिखाई दे रही।

बाढ़ आने के दौरान बंद कर दिया था नाला

शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। हाथी घाट रोड पर स्थित स्ट्रैची ब्रिज के नीचे मौजूद नाले को कुछ समय पहले नगर निगम ने यमुना में बाढ़ आने पर बंद कर दिया था। जिसकी वजह से बरसात का पानी स्ट्रैची ब्रिज के नीचे भर गया। यहां से निकलने वाली एक रोडवेज बस पानी में फंस गई। आधी से ज्यादा डूबी बस का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Related Articles

Leave a Comment