Home » आगरा में धूमधाम से मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन

आगरा में धूमधाम से मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन

by pawan sharma

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की दीर्घ आयु के लिए सेवला मेरीगोल्ड हॉस्पिटल के सामने हनुमान मंदिर पर यज्ञ व हवन किया जिसमे सभी लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घ आयु के लिए प्रभु से प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण किया और जन्मदिवस की खुशी को एक दूसरे से साझा किया।

भाजपा नेता दिगंबर सिंह धाकरे ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चहुँमुखी विकास कर रही है। उनके 47 वें जन्मदिवस के मौके पर सभी ने मिलकर ईश्वर से दीर्घ आयु की कामना की है और प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि इसी तरह से उनकी सरकार सबका साथ,सबका विकास के नारे को आगे बढ़ाती रहे।

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोविन्द चाहर का कहना था कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए सराहनीय योजनाएं चलाई हैं। बेरोजगारों को रोजगार दिया जा रहा है। कानून व्यवस्था बेहतर है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दीर्घ आयु दे।

Related Articles

Leave a Comment