Home » 10 नवंबर को ब्रजरज महोत्सव का उद्घाटन करने वृंदावन आएंगे सीएम योगी, ये रहेगा कार्यक्रम

10 नवंबर को ब्रजरज महोत्सव का उद्घाटन करने वृंदावन आएंगे सीएम योगी, ये रहेगा कार्यक्रम

by admin
CM Yogi will come to Vrindavan to inaugurate Brajraj Mahotsav on November 10, this program will remain

Mathura. योगी सरकार द्वारा 10 नवंबर से वृंदावन की धरती पर ब्रजरज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घघाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वह 3 घंटे 15 मिनट कान्हा की नगरी में रहेंगे। इस दौरान वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भी दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ जारी

वृंदावन में यमुना किनारे स्थित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक स्थल पर 10 नवंबर से 19 नवंबर तक ब्रज रज उत्सव का आयोजन होना है। 10 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए सोमवार को मुख्यमंत्री का मिनट -टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर सीएम का हेलीकाप्टर वृंदावन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेगा। यहां से सीएम पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंचेंगे। यहां वह संतों के साथ भोजन करेंगे। दो बजकर 10 मिनट पर वह ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे। उत्सव का उद्घाटन करने के साथ ही यहां लगाई गई हुनर हाट का अवलोकन करेंगे। इसके बाद यहीं पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री तीन बजकर 55 मिनट पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां जन्मभूमि में कान्हा के दर्शन कर चार बजकर 35 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

सांसद हेमा मालिनी के प्रयासों से हुई शुरुआत

इस महोत्सव की शुरुआत मथुरा सांसद हेमामालिनी के प्रयासों से हुई जो पहले एक या दो दिन के लिए आयोजित किया जाता था। मगर इस बार 2022 चुनावों से पहले योगी सरकार ब्रज क्षेत्र पर मेहरबान है। यही वजह है कि पहले मिनी कुम्भ और अब ब्रज महोत्सव को भव्य रूप दिया जा रहा है।

तैयारियों का निरीक्षण

सीएम के आगमन से पहले आज महोत्सव का निरीक्षण करने पहुंचे यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा कहते हैं कि यह कोई चुनावी कार्यक्रम नहीं है। यह उनकी प्राथमिकताओं के कार्य हैं जो धीरे धीरे आयोजित किये जा रहे हैं। वहीँ कैराना में सीएम योगी की पलायन करने वाले हिंदुओं से मुलाकात के बाद श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि अब जो गुंडे माफिया हैं। देश विरोधी हैं उनके पलायन का वक़्त आ गया है।

महाभारत काव्य कथा का होगा मंचन

महोत्सव को भव्य रूप दिए जाने को लेकर मथुरा सांसद हेमामालिनी बेहद खुश नजर आयीं। उन्होंने कहा कि इस बार के महोत्सव के दौरान आपको देश के जाने माने कलाकारों की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। खास आयोजन महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर की महाभारत काव्य कथा का मंचन होगा साथ ही अनूप जलोटा जैसे कई बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति से महोत्सव की रंगत बढ़ाएंगे।

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

ब्रज रज उत्सव में बालीवुड कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, वहीं स्थानीय कलाकार भी लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। यहां देश भर के हुनरमंद अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। करीब दो सौ कारीगर हुनर हाट में अपने स्टाल लगाएंगे। देशभर के हस्तशिल्पी भी उत्सव में शामिल होंगे।

Related Articles