Home » CM Yogi in Mathura : ‘विपक्ष पर कसा तंज, अभी कुछ साल और आइसोलेशन में रहें, सत्ता नहीं मिलने वाली’

CM Yogi in Mathura : ‘विपक्ष पर कसा तंज, अभी कुछ साल और आइसोलेशन में रहें, सत्ता नहीं मिलने वाली’

by admin
CM Yogi in Mathura: 'Tighten on the opposition, stay in isolation for a few more years, you will not get power'

Agra. बुधवार को मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमकर विपक्षी दलों पर बरसे। मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय और बांकेबिहारी लाल की जय के जयकारे लगाकर की। उनके साथ जनसभा में मौजूद सभी लोगों ने जयकारे लगाए और पूरी जनसभा स्थल भारत माता और बांके बिहारी के जयकारों से गूँजने लगा। जिझके बाद उन्होंने अपना भाषण शुरू किया।

लगभग 200 करोड़ के विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में 201.16 करोड़ रुपए की 196 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र और चेक आदि भी बांटे। मथुरा के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वे यूपी सरकार की ओर से चलाई जारी विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं के बारे में बताने के साथ विरोधी दलों पर जमकर हमलावर हुए।

पूर्व की सरकारों पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र का विकास होगा। ब्रज भूमि ने धर्म-सत्य और न्याय के साथ-साथ उल्लास और उमंग का माहौल कैसा होना चाहिए, ये संदेश दिया है। इस भूमि पर जन्म लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने इसे धन्य किया। अपनी लीलाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने पांच हजार साल पहले ही आज की पीढ़ी को नई दिशा देने का काम किया था। यहां के कण-कण और रज-रज में भगवान की लीला विराजमान है। पूर्व की सरकारों ने ब्रज भूमि ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश को बदनाम किया। उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ की भूमि है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण की भूमि है। कुंभ की भूमि है।

आइसोलेशन में बसपा-सपा-कांग्रेस

जनता को संबोधित करते हुए सूबे के योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के समय में विपक्ष, उनके कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि पर होम आइसोलेशन में रहने का तंज कसते हुए कहा कि अभी कुछ साल और आइसोलेशन में रहें, सत्ता नहीं मिलने वाली। एक तरफ राम भक्तों का सम्मान करने वाली सरकार है और दूसरी तरफ गोली चलाने वाले लोग हैं। किसानों सम्मान निधि करने वाली सरकार है। जो विकास कराएंगे, सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग लेकर आएगा उसी की सरकार बननी चाहिए। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में है। अब मथुरा से आप कहीं भी जा सकते हैं, क्योंकि एक्सप्रेसवे बन चुके हैं।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में निवास करती है लेकिन पिछली सरकारों ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया। दंगे उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। कारोबार के लिए कोई निवेश नहीं करना चाहता था। नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता था। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं, परिवार हो गया था। ये वहीं प्रदेश में जहां बिजली देने में भेदभाव होता था। सिर्फ चार जिलों में बिजली आती थी। कुछ वीआईपी जनपद बना दिए थे। विकास की सभी योजनाओं पर वहीं पर केंद्रित कर बंदरबांट होता था। लेकिन जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया और विकास की योजनाओं को पंख लगे।

CM Yogi in Mathura: 'Tighten on the opposition, stay in isolation for a few more years, you will not get power'

पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए सूबे के मुखिया ने कहा कि सबसे पहला दंगा कोसीकलां में हुआ था। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जला दिए गए। झूठे मुकदमे दर्ज हुए। सत्ता के संरक्षण में जवाहर बाग जैसे माफिया सामने आए। कहा कि ऐसा लगता था कि जैसे कोई कंस सत्ता के तख्त पर है। आज मथुरा तीर्थ क्षेत्र नए आकर्षण का केंद्र बना है। पेशेवर माफिया और अपराधियों के लिए जेल के द्वार खुले हैं। पहले विकास एक परिवार का होता था। आज 25 करोड़ जनता का हो रहा है।

कोरोना महामारी का प्रबंधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना प्रबंधन की तारीफ की। कहा केंद्र सरकार ने अन्न योजना को मार्च तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार भी होली तक मुफ्त खाद्यान देगा। चार दिन में 15 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। कोरोना टीकाकरण पर बोलते हुए कहा कि वैक्सीन मुफ्त में है, सभी के लिए है। सभी टीका लगवाएं और दूसरों को प्रेरित करें। पौने पांच वर्ष के दौरान सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कोरोना काल खंड में युवाओं की पढ़ाई पर असर पड़ा। इसी महीने टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। अब वर्क फ्रॉम होम ही नहीं होगा। ऑनलाइन पढ़ाई भी होगी।

लाभार्थियों को बांटे चेक

मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चेक बांटे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की चाबी लाभार्थियों को भेंट कीं। मांट में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ आए। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश मौजूद रहे। मंच पर मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई।

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण भी बरसे

लक्ष्मी नारायण ने पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना। मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बेहद पवित्र है। जिन्होंने राम मंदिर अयोध्या में बनाया, वहीं मुख्यमंत्री आज मथुरा में हैं। योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों की योजनाएं मथुरा को दी हैं। पूर्ववर्ती सरकार कांवड़ियों पर लाठी बरसाती थी। योगी सरकार में उन पर फूल बरसाए जाते हैं। राम भक्तों पर गोलियां नहीं फूल बरसाए जाते हैं। कुंभ पर बोलते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में पुल टूटे सैकड़ों लोग मारे गए, लूट-बलात्कार की घटनाएं हुई। लेकिन योगी सरकार में दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ का आयोजन हुआ। पूर्व की सरकार पर दंगे हुआ करते थे कोई कानून नहीं बना लेकिन इस सरकार में पहली बार उत्तर प्रदेश में कानून बना और दंगाइयों की संपत्ति जब्त हुई। पांच हजार वर्ष बाद उत्तर प्रदेश में तीर्थस्थलों में पुनर्निमाण योगी सरकार में हुआ है।

राधे-राधे से किया संबोधित

ऊर्जा मंत्री ने ब्रज भाषा में अपना संबोधन किया। जनता से राधे-राधे के साथ भाषण की शुरुआत की। कहा मुख्यमंत्री दो सौ करोड़ रुपये की योजनाएं ब्रज में लेकर आए हैं। गांवों में सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक बिजली रहती है। पहले चार जिलों में बिजली आती थी, मुख्यमंत्री के निर्देश में 75 जिलों में बिजली आती है। बिजली के दाम तीन से नहीं बढ़ाए हैं। किसी के घर की बिजली नहीं काटी जाती है। गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री प्रयासरत हैं।

Related Articles