Home » 12 दिसंबर को आगरा कॉलेज मैदान से स्वच्छता महारैली महाकुम्भ का आयोजन

12 दिसंबर को आगरा कॉलेज मैदान से स्वच्छता महारैली महाकुम्भ का आयोजन

by admin

आगरा। 12 दिसंबर को आगरा नगर निगम बोर्ड के 2 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 2 सालों में आगरा शहर में बहुत कुछ बदला है। सभी वार्डों में तेजी के साथ विकास कार्य कराए गए हैं तो आगरा शहर को हरा-भरा बनाने के साथ उसे ब्यूटीफुल बनाने की कवायदों को अंजाम दिया गया हैं। आगरा शहर स्वच्छ बने इसके लिए महापौर नवीन जैन 2 वर्षों से लगातार आम जनमानस को जागरूक बना रहे हैं। 2 वर्षों में भले ही बहुत कुछ बदला हो लेकिन अभी भी आम जनमानस को शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना जरूरी है।

नगर निगम बोर्ड के 2 वर्ष पूरे होने पर महापौर नवीन जैन की ओर से आगरा शहर के हर व्यक्ति को स्वच्छता के महाकुंभ से जोड़ने के लिए स्वच्छता रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 12 दिसंबर को आगरा कॉलेज से प्रातः 10 बजे शुरू होगी और नगर निगम पर जाकर समाप्त होगी।

शनिवार को इस स्वच्छता महारैली का पोस्टर विमोचन किया गया। इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में महापौर के साथ-साथ पार्षद राकेश जैन, रवि माथुर, प्रवीण पटेल और महापौर प्रतिनिधि राजीव दीक्षित मौजूद रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता रैली के पोस्टर का विमोचन किया।

पोस्टर विमोचन के दौरान ही महापौर नवीन जैन ने “मेरा शहर मेरा घर” का नारा दिया। महापौर नवीन जैन का कहना था कि आगरा शहरवासी अपने क्षेत्र और शहर को यह समझे कि वह उन्हीं का घर है तो उस क्षेत्र व शहर को स्वच्छ रखने के प्रति वह अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे। क्योंकि हर व्यक्ति अपने घर को साफ रखने के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करता है। अगर वह शहर को भी अपना घर समझ ले तो वह शहर को भी स्वच्छ, हरा भरा और ब्यूटीफुल बनाने में जुट जाएगा। इस तरह से यह शहर स्वयं ही नवीन आगरा बन जाएगा।

महापौर नवीन जैन का कहना है कि इस रैली में आने वाले सभी व्यक्तियों को स्वच्छता और गंदगी करने वाले लोगों को टोका टोकी करने का संकल्प दिलाया जाएगा जिससे यह लोग स्वच्छता दूत बनकर शहर के बीस लाखों लोगों में स्वच्छता की अलख जगा सकें।

महापौर नवीन जैन आगरा शहर वासियों से आव्हान किया कि सभी लोग 12 दिसंबर को स्वच्छता के इस महाकुंभ में शिरकत अवश्य करें। क्योंकि आपका यह कदम आगरा शहर को स्वच्छ हरा भरा और ब्यूटीफुल बनाने में अहम योगदान देगा।

Related Articles