Home » आगरा में शहर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा, बदले की कार्यवाही रोके सरकार

आगरा में शहर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा, बदले की कार्यवाही रोके सरकार

by admin
City Congress demonstration in Agra, said, government should stop retaliation

आगरा। शहर कांग्रेस कमेटी का ईडी के खिलाफ प्रदर्शन। कलक्ट्रेट मेें दिया ज्ञापन।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ईडी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी का उत्पीड़न, निराधार व पूर्णतः असत्य के सहारे बदनाम किए जाने को लेकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसीएम चतुर्थ ब्रह्मदेव यादव को ज्ञापन सौंपा गया और ईडी सहित सभी संवैधानिक संस्थाओं का राजनैतिक विरोधी दलों के विरुद्ध की जा रही बदले की कार्यवाही को रोके जाने की मांग की गई।

इससे पूर्व कांग्रेस जन पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुभाष पार्क पर बड़ी तादात में एकत्रित हुए और वहां से हाथों में मोदी सरकार के विरुद्ध नारे लिखी तख्तियां, बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए एमजी रोड पर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी ने कहा कि कितने आश्चर्य की बात है कि जिस नेहरू गांधी परिवार ने अपना सब कुछ धन दौलत राष्ट्र को दान कर दी। आज उसी परिवार के विरुद्ध ऐसे लोग, जिनका की राष्ट्र के लिए कुछ भी योगदान नहीं है, उनको झूठा फसाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता इसको बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदेश कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ चेयरमैन विनोद बंसल ने कहा कि अब देश की जनता मोदी सरकार के चेहरे के पीछे छिपे घिनौने कृत्य को समझ चुकी है, कांग्रेस गांधीवादी तरीके से इसका कड़ा विरोध करेगी। पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस प्रकार से बदले की कार्यवाही सोनिया गांधी – राहुल गांधी के विरुद्ध की है, सही मायने में मोदी शाह ने बर्र के छत्ते में हाथ डाला है और अब मोदी सरकार किसी भी हालत में कांग्रेस जनों के आक्रोश से बच नहीं सकती है।

शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने कहा कि गोरे अंग्रेजों हुकूमत को जब कांग्रेस ने अहिंसावादी आंदोलन से उखाड़ फेंका, तो फिर आजादी की लड़ाई में अंग्रेजो के पिट्ठू बने, जोकि झूंठ, नफरत के सहारे सत्ता पर काबिज हैं। इनकी तो कोई बिसात ही नहीं है, जोकि कांग्रेस जनों के आंदोलन का मुकाबला कर सकें। सही मायने में मोदी सरकार के पाप का घड़ा भर गया है, और कांग्रेस इस सरकार के पापों का अंत करेगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ईडी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी का उत्पीड़न, निराधार व पूर्णतः असत्य के सहारे बदनाम किए जाने को लेकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसीएम चतुर्थ ब्रह्मदेव यादव को ज्ञापन सौंपा गया और ईडी सहित सभी संवैधानिक संस्थाओं का राजनैतिक विरोधी दलों के विरुद्ध की जा रही बदले की कार्यवाही को रोके जाने की मांग की गई।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment