Home » कुशल श्रमिक का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिला श्रमिकों को वितरित किए गए प्रशस्ति पत्र

कुशल श्रमिक का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिला श्रमिकों को वितरित किए गए प्रशस्ति पत्र

by admin
Citations distributed to women workers who have received skilled labor training

Agra. उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन की ओर से हितधारक व नेटवर्क बैठक का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल गंगारतन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया मौजूद रही। उन्होंने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद संगठन की ओर से लगभग दो दर्जन कुशल श्रमिक बनने का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिला मजदूरों को प्रशिक्षण पत्र दिए गए। कुशल श्रमिक का प्रशिक्षण पाकर महिलाएं मजदूर काफी उत्साहित नजर आई।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह हर्ष का विषय हैं कि हमारे जिले में उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दे रहा है। यही वास्तव में नारी सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण हैं, कौशल विकास प्रशिक्षण के पश्चात निश्चित ही आपको रोजगार मिलेगा, साथ ही अपने बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना होगा। मैं संगठन की प्रयासों की बहुत—बहुत सरहाना करती हूँ।’

कार्यक्रम में मौजूद सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल ने श्रम विभाग द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओं की जानकारी श्रमिक महिलाओं को दी। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकरण के लिए 90 दिन कार्य की पात्रता पूर्ण करने वाला श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकता हैं।

कार्यक्रम के दौरान सहायक रोजगार अधिकारी सुगन्धा जैन ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण के पश्चात महिला श्रमिक अपना पंजीकरण सरकार द्वारा विकसित किया गया सेवा मित्र पोर्टल पर कर सकती हैं। पोर्टल पर पंजीकृत मजदूर और काम देने वाले के बीच में प्रत्यक्ष बातचीत होगी और मजदूर को मिलने वाली मजदूरी पूरी मिलेगी।

संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि महिलाओं को रोजगार से कैसे जोड़ा जा सकता हैं, यही कार्यक्रम का उद्देश्य है। महिलाओं को उत्तर प्रदेश मजदूर संगठन ने बी.डब्लू.आई/डी.जी.बी.के सहयोग से पी.सी.एस.सी.के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया, प्रशिक्षण के पश्चात प्रमाण पत्र भी दिया गया। महिलाओं ने पुरानी प्रथा को तोडते हुए ये साबित किया हैं कि महिलाऐं भी पेटिंग कर सकती हैं, घरों को रंगो से सजा सकती हैं। संगठन के लिए महिला श्रमिकों को रोजगार से जोडना एक चुनौती के रूप में उभर कर सामने आया हैं जिस पर संगठन लगातार इस तरह की बैठक के माध्यम से हितधारकों को एक मंच पर लाकर इस मुद्दे पर सभी के सामने चर्चा करता हैं।

रोजगार के साथ—साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिक महिलाओं को कैसे जोड़ा जा सकता हैं, इसके लिए कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुप्रिया द्विवेदी ने श्रम विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जानकारी विस्तृत रूप से श्रमिक महिलों के साथ साझा की।

Related Articles