Home » कथा स्थल पर हुआ भूमि पूजन, 11 जनवरी से चिन्मयानन्द महाराज श्रीमद् भगवत का कराएंगे रसपान

कथा स्थल पर हुआ भूमि पूजन, 11 जनवरी से चिन्मयानन्द महाराज श्रीमद् भगवत का कराएंगे रसपान

by pawan sharma

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई की ओर से देहतोरा की बचत मैदान शास्त्रीपुरम में 11 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय संत बापू चिन्मयानंद अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। गुरुवार को इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत कथा स्थल के भूमि पूजन से की गई।

राष्ट्रीय संत बापू चिन्मयानंद महाराज ने कथा स्थल पहुंच विधि विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। भूमि पूजन होते ही कथा स्थल पर पंडाल बनाने का काम तेजी के साथ शुरू हो गया है। बापू चिन्मयानंद महाराज को अपने बीच पाकर क्षेत्रवासी काफी उत्साहित दिखाई दिए और उनसे आशीष भी लिया। इस भूमि पूजन के साथ ही राष्ट्रीय संत बापू चिन्मयानंद महाराज पत्रकारों से भी रूबरू हुए।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 11 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत इस स्थान पर हो रही है। इसलिए आज यहां पर भूमि पूजन कर सारे देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया है।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई के अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही यह धरा वृंदावन, मथुरा और बरसाने की तरह पवित्र हो गई है जिस पर 11 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 7 दिनों तक चलने वाले इस कथा के दौरान कई सामाजिक कार्य भी संपन्न किये जायेंगे जिससे समाज में अच्छा संदेश जा सके।

ट्रस्ट के पदाधिकारी सुमन गोयल ने बताया कि इस कथा को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर आज भूमि पूजन में पहुंचे हैं और इस धार्मिक कार्य में अपना सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment