Home » पिनाहट घाट पर 3 मीटर और बढा चंबल का जलस्तर, स्थिति सामान्य प्रशासन सतर्क

पिनाहट घाट पर 3 मीटर और बढा चंबल का जलस्तर, स्थिति सामान्य प्रशासन सतर्क

by admin
Chambal's water level increased by 3 meters at Pinahat Ghat, situation general administration alert

आगरा। चंबल नदी का जलस्तर तीन मीटर बढ़ा। नदी किनारे बसे लोगों मेें हड़​कंप। स्थिति सामान्य प्रशासन सतर्क। यमुना नदी में भी पानी में कुछ बढोत्तरी।

कस्बा पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी का जलस्तर बारिश के कारण लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल जलस्तर बढ़ने से स्थिति सामान्य है। चंबल के जल स्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

आपको बता दें राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई बारिश के चलते चंबल नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जिसके चलते हैं उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य के चंबल नदी किनारे बसे गांव के लोगों में हड़बड़ी मच गई है।

फिलहाल स्थिति सामान्य खतरे की कोई आशंका नहीं है। क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी चंबल के जल स्तर पर सतर्कता के साथ पूरी निगाहें बनाए हुए हैं। गुरुवार को पिनाहट घाट पर चंबल नदी का जलस्तर 115 मीटर से 118 मीटर तक 3 मीटर बढ़ गया है।

नदी के जल स्तर की और बढ़ने की संभावना जताई गई है। क्योंकि चंबल नदी में मध्य प्रदेश की पार्वती नदी का भी पानी भारी मात्रा में पहुंचता है। जिसके चलते और इजाफा जलस्तर में हो सकता है। वही राजस्थान के कोटा बैराज से फिलहाल पानी छोड़े जाने की कोई सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को प्राप्त नहीं हुई है।

फिर भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। गुरुवार की शाम को बढ़ते चंबल के जलस्तर को देखने के लिए एसडीएम बाह पिनाहट चंबल नदी घाट पहुंचे और जल स्तर का जायजा लिया। पिछले वर्ष चंबल नदी में भारी बाढ़ का खतरा आया था। जिसके चलते बाह तहसील क्षेत्र के कई गांव पानी से घिर गए थे।

लोगों को गांव से अरे जाने के लिए प्रशासन द्वारा मोटर बोट चलाई गई थी। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ खाने पीने की व्यवस्था भी की गई थी। बाढ़ के कारण किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ था। पिछले वर्ष की बाढ़ को देखते हुए प्रशासन चंबल के पानी पर अपनी निगाह बनाए हुए है।

यमुना नदी में भी इजाफा
यमुना नदी में भी जलस्तर में इजाफा हुआ है। पिछले दो दिन से यमुना नदी में पानी बढ़ रहा है। पुल से खड़े होकर लोग इसे देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment