आगरा। सेंट्रल जेल में कैदियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जेलों को सेनिटाइज किया जा रहा है, साथ ही जेल अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास व कार्यालयों को भी सेनिटाइज करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति भी अपना सहयोग दे रही है।
बुधवार को समिति की ओर से सेंट्रल व जिला जेल आगरा के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय व आवासों पर पूर्ण सेनिटाइजेशन के कार्य को अंजाम दिया गया। समिति के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा व पश्चिमी जोन के संयुक्त सचिव पीयूष तोमर ने डीआइजी कारागार आगरा परिक्षेत्र लव कुमार (आई.पी.एस.) व केंद्रीय कारागार आगरा के वरिष्ठ अधीक्षक वी के सिंह व जिला जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा से मुलाकात की। सभी जेल अधिकारियों ने संस्था के कार्यों की सराहना की और आभार भी व्यक्त किया।
संस्था के चैयरमैन उमेश शर्मा ने बताया कि यूपी जेल एसोशिएशन के निवेदन पर कारागर के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के आवासों को सेनिटाइज किया जा रहा है जिससे जेल अधिकारियों व कर्मचारियों का परिवार इस संक्रमण से बच सके। उनकी समिति की विभिन्न टीमें अब तक प्रदेश के 23 कारागारों को इस संक्रमण से बचाव के लिए सेनिटाइज कर चुकी है, साथ ही उनको कोरोना संक्रमण बचाव की सामग्री व सेनेटाइजर उपलब्ध मुहैया कराया हैं। प्रदेश के लगभग 300 पुलिस थाने व 50 चौकियों को मास्क, हैंडवास, सेनेटाइनर, ग्लब्स इत्यादि उपलब्ध करा चुके हैं।