फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। सविता समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके समाज व देश हित कार्यो के लिए उन्हें याद भी किया। इस अवसर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सविता समाज के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
समाज के नेता गिर्राज किशोर ने कहा कि बिहार के स्व कर्पूरी ठाकुर जी ने हमेशा व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को लड़ा। इसलिए उनके बताये रास्तों पर चला जाये तो समाज को मजबूत किया जा सकता है। समाज में आज भी ऊँच-नीच की भावना बनी हुई है इसलिए समाज एकजुट नहीं है। जबकि कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता के लिए अपने उसूलों और सिद्धान्तों से कभी भी समझौता नहीं किया और समाज के साथ साथ हर गरीब तबके के लिए उन्होंने काम किया। आज समाज को भी सभी बुराइयों को छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलना चाहिये।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से राजपूत पहलवान, मनोज कुमार, राम नरेश, शान्ति स्वरूप सविता, रामभजन, बिष्णु सविता संकर सबिता ,जगनाथ प्रसाद ,कु शास्त्री संगीता, राजकुमार फ़ौज़ी प्रदीप कुमार, बन्टू शिव चरन सविता, सियाराम सविता, अतर सिंह , मायाराम औऱ नीरज चक मौजूद रहे।