Home » भारत को पहला मैडल मिलने पर आगरा कैंट पर मनाया गया जश्न, कहा – बेटी ने वादा किया पूरा

भारत को पहला मैडल मिलने पर आगरा कैंट पर मनाया गया जश्न, कहा – बेटी ने वादा किया पूरा

by admin
Celebration celebrated at Agra Cantt on getting India's first medal, said - daughter promised fulfillment

Agra. टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन भारत को मीराबाई चानू ने सिल्वर मे​डल दिलाकर इतिहास रच दिया है। भारत को पहला मेडल मिलते ही देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई खेल प्रेमियों के साथ साथ आम लोग भी मीराबाई चानू के इस बेहतरीन खेल प्रदर्शन की तारीफ करने लगे। आगरा शहर में आगरा कैंट अटल चौक पर टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद जश्न मनाया गया। इस जश्न में शहर के खिलाड़ियों और अटल चौक सेवा समिति के सदस्यों के साथ आम लोगों ने भी भाग लिया। अटल चौक पर तिरंगा लहराने के साथ-साथ समिति के पदाधिकारियों ने मिठाइयां बांटकर एक दूसरे से मेडल मिलने की खुशी साझा की।

टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन भारत को मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिए मेडल लिस्ट में खाता खोल दिया है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मे​डल जीतकर इतिहास रच दिया है। ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत का पांचवां सिल्वर मेडल है। मीराबाई चानू दूसरी महिला वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीता है। टोक्यो ओलंपिक में चीन की जजिहू को वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है। मीराबाई चानू की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि मीराबाई चानू के मेडल जीतते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। मीराबाई चानू ने अपनी सफलता से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

अटल चौक सेवा समिति के अध्यक्ष का कहना था कि मीराबाई चानू ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। चानू ने स्नैच में 87 किलोग्राम भार उठाया। क्लीन एंड जर्क में मीराबाई चानू में मीराबाई चानू ने 115 किलोग्राम का भार सफलतापूर्वक उठाया और वह भारत के लिए मेडल जीतने में कामयाब हुई। उन्होंने विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।

इस जश्न में शामिल हुए खिलाड़ियों का कहना था कि ओलंपिक खेलों के लिए टोक्यो रवाना होने से पहले ही मीराबाई चानू ने भारत के लिए मेडल जीतने का दावा किया था। मीराबाई चानू ने देश की झोली में पहला मेडल डाल दिया है। मीराबाई चानू के कोच ने भी दावा किया था कि सिल्वर मेडल पक्का है। क्लीन एंड जर्क के आखिरी प्रयास में 117 किलोग्राम का भार उठाने की कोशिश की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई और उन्होंने देश की झोली में सिल्वर मेडल डाला दिया और अपना वायदा पूरा किया।

Related Articles