Home » कर्नाटक राज्य में कोरोना के नए वेरियंट के मिले केस, 29 लोग पॉजिटिव

कर्नाटक राज्य में कोरोना के नए वेरियंट के मिले केस, 29 लोग पॉजिटिव

by admin
Cases of new variants of Corona found in Karnataka state, 29 people positive

कर्नाटक में कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। बता दें कि कर्नाटक में एक नए वेरिएंट का मामला देखा गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को इस वैरिएंट के विषय में जानकारी देते हुए दक्षिण अफ्रीका का बताया जा रहा है। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम से लौटे 64 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 64 लोगों की आरटी- पीसीआर जांच पॉजिटिव आई है। कर्नाटक में अब तक कुल 29 लोग यूनाइटेड किंगडम वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं।वहीं कोरोना के 760 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दस मार्च तक किए गए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के टेस्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति में दक्षिण अफ्रीका के वेरिएंट वाला कोरोना संक्रमण पाया गया।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का एक म्यूटेशन पाया गया था, जिसके बारे में दिसंबर 2020 में जानकारी भी दी गई थी। इससे पहले सितंबर 2020 में यूके वेरिएंट वाला कोरोना संक्रमण दुनिया के सामने आया था। कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 7,456 हैं और और दस मार्च की शाम तक राज्य में कोरोना के मामले 9,56,801 हो गए हैं। अब तक इस राज्य में 12,379 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

Related Articles