Home » जवाहर पुल पर कार रुकी, एक युवक उतरा, फिर लगा दी यमुना नदी में छलांग

जवाहर पुल पर कार रुकी, एक युवक उतरा, फिर लगा दी यमुना नदी में छलांग

by admin
Car stopped at Jawahar bridge, a young man landed, then jumped into Yamuna river

Agra. रविवार सुबह थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में जवाहर पुल उस समय अफरा तफरी मच गयी जब पुल के ऊपर आकर एक कार रुकी। उसमें एक युवक उतरा और फिर पुल की रेलिंग की तरफ आया। इसके बाद यमुना में छलांग लगा दी। जिन राहगीरों ने यह दृश्य देखा वह तुरंत मौके पर ही रुक गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।

मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहर पुल का है। बताया जाता है कि एक युवक कार से आया और उसने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। घटना पर पहुँचे थाना प्रभारी निरीक्षक नया लोगों से पूछताछ की और जांच पड़ताल कर युवक की जानकारी जुटाई तो पता चला कि यमुना में छलांग लगाने वाले युवक की बोदला निवासी राजेश है। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी परिजना यमुना किनारे पर आ गए।

पीएसी के गोताखोरों की मदद से राजेश की तलाश की जा रही है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिवारीजनों द्वारा स्पष्ट रूप से ये जानकारी नहीं दी जा रही है कि आखिर युवक ने ये कदम क्यों उठाया। राजेश के न मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं।

Related Articles