Home » रामबाग फ्लाईओवर पर बस में घुसी कार, तीन लोगों की मौत

रामबाग फ्लाईओवर पर बस में घुसी कार, तीन लोगों की मौत

by admin
Car rammed into bus at Rambagh flyover, three killed

आगरा। होलिका दहन के दिन बड़ा हादसा हुआ है। फ्लाईओवर पर एक्टिव सवार से टकराती हुई एक कार रोडवेज बस से जा भिड़ी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना को देख लोगों की रूह कांप गई। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है। घटना के बाद रामबाग फ्लाईओवर पर जाम भी लग गया जो घंटों बाद खुल सका।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामबाग पुल पर होकर रोडवेज बस भगवान टॉकीज की ओर जा रही थी। रोडवेज बस चालक ने अचानक स्पीड कम कर दी। इससे पीछे चल रहे डस्टर चालक कार को नियंत्रित नहीं कर पाए और डस्टर कार रोडवेज बस में घुस गई। डस्टर कार के आगे दो एक्टिवा सवार चल रहे थे। वह भी कार की चपेट में आ गए। हादसे में लोगों को घायल होता देख मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक तीन लोगों की मौत हो गई थी।

मृतकों में चंद्रभान माथुर पुत्र सम्मति राम निवासी खंदारी हैं। वह बैंक से मैनेजर पद से रिटायर्ड हैं। दूसरी मृतिका का नाम सोनू यादव 28 पुत्री शिव दयाल यादव निवासी शेखपुरा फिरोजबाद, तीसरे मृतक का नाम ऋषभ कुमार पुत्र बनारसी लाल निवासी ताजगंज है।

बताते चलें कि यहां फ्लाईओवर पर कोई स्टॉप न होने के बावजूद यात्रियों को वाटर वर्क्स चौराहा पर उतारने के लिए बस रुकती है। जिससे अक्सर जाम की समस्या होती है वहीँ यात्रियों की सवारी लेने के लिए सर्विस रोड़ पर कई ऑटो भी उल्टे-सीधे खड़े होते हैं। कई बार तो यात्रियों को लेकर सरेराह खींचतान भी होती है जिससे रोड़ पर चलने वाले वाहन सवारों को खासा परेशानी का समस्या का सामना करना पड़ता है।

Related Articles