Home » आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलटी कार, एक की मौत दो गंभीर घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलटी कार, एक की मौत दो गंभीर घायल

by admin

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार तड़के सुबह लगभग तीन बजे कानपुर से दिल्ली जाते समय एक कार टायर फटने के कारण पलट गई जिसमें एक बालक की मौत हो गई जबकि मृतक के माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ईलाज़ के लिए आगरा अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार विवेक सचान गांव भोजेपुर थाना सजैती कानपुर से अपने पिता की मृत्यु संस्कार करने के बाद दिल्ली के लिए कार संख्या डीएल 2सी एवी 2843 से रवाना हुऐ थे। कार सुबह लगभग तीन बजे जैसे ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर पांच पर सीताराम की मढैया और बीझामई के मध्य पहुंची, तभी अचानक कार का पहिया फट गया और कार पलट गई। कार में बैठे लोगों मे चीखपुकार मच गई। पीछे से आ रहे वाहनों को रोककर लोगों ने बडी मुश्किल से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

इधर घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक डौकी अशोक कुमार उपनिरीक्षक जे.पी. अशोक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल विवेक सचान पुत्र अमरेश कुमार, पत्नी साधना ,13 वर्षीय पुत्र शिव सचान और साला सौरभ पुत्र अनिल सचान निवासी आवास विकास अंशपुरम, थाना नौबस्ता कानपुर व चचेरा भाई लोकेन्द्र पुत्र गिरजाशंकर को आगरा उपचार हेतु आगरा भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान शिव सचान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को शवविच्छेदन गृह भिजवाया गया है।

Related Articles