Home » फ़िल्म ‘छपाक’ के विरोध की आंशका के चलते शहर बना छावनी, मल्टीप्लेक्स-सिनेमाघरों में पुलिस बल तैनात

फ़िल्म ‘छपाक’ के विरोध की आंशका के चलते शहर बना छावनी, मल्टीप्लेक्स-सिनेमाघरों में पुलिस बल तैनात

by admin

आगरा। दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का विरोध करने की खबर ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया है। बताते चलें कि शुक्रवार को दीपिका पादुकोण की नई फिल्म छपाक रिलीज हो रही है। छपाक मूवी रिलीज होने से पहले कई संगठनों ने छपाक मूवी का विरोध का ऐलान कर दिया। लोकल इंटेलिजेंस का इनपुट मिलने के बाद आगरा के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को छावनी बना दिया गया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने आगरा को जोन और सेक्टरों में बांट दिया है। साफ दिशा निर्देश जारी कर दिए थे कि दीपिका पादुकोण की फिल्म का विरोध अगर हिंसात्मक रूप से हुआ तो न केवल धारा 144 का उलंघन धारा 188 के तहत कार्यवाही होगी बल्कि गंभीर धाराओं में मुकदमा भी लिखा जाएगा।

दीपिका पादुकोण की नई मूवी छपाक के विरोध के साथ में पुलिस की टेंशन इसलिए भी बढ़ गई थी कि जुमे की नमाज भी इसी दिन होनी है। लिहाजा पुलिस और प्रशासन के आलाअधिकारी दोनों ही मामलों पर निगाह रखे हुए है। जहां दीपिका पादुकोण की नई मूवी छपाक के विरोध को लेकर मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है तो वहीं जुमे की नमाज को देखते हुए जामा मस्जिद सहित प्रमुख मस्जिदों पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

बॉडी प्रोटेक्टर हेलमेट और डंडों से लैस पुलिस बल को देखकर लग रहा था कि आगरा को मानो छावनी बना दिया गया हो। पुलिस के आलाअधिकारी जगह-जगह मार्च कर रहे हैं। लोगों से संपर्क और संवाद किया जा रहा था और हर एक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।

Related Articles