Home » ट्रैन में अवैध रूप से चलने वाले वेंडर-हॉकरों के ख़िलाफ़ चला अभियान, वसूला गया जुर्माना

ट्रैन में अवैध रूप से चलने वाले वेंडर-हॉकरों के ख़िलाफ़ चला अभियान, वसूला गया जुर्माना

by admin
Campaign against vendors-hawkers operating illegally in trains, fine collected

Agra. ट्रेनों में अवैध रूप से चलने वाले वेंडर और हॉकरों के खिलाफ आगरा रेल मंडल की ओर से शिकंजा कसना शुरू हो गया है। आगरा रेल मंडल के अधिकारियों की ओर से अवैध वेंडरों और हॉकरों पर शिकंजा कसने के लिए चेकिंग अभियान की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को आगरा रेल मंडल के पदाधिकारियों ने मथुरा में अभियान चलाकर वेंडरों पर कार्यवाही की और उन पर जुर्माना भी लगाया।

12 के विरुद्ध हुई कार्यवाही

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा मंडल अमन वर्मा के नेतृत्व में मथुरा जंक्शन पर स्टेशनों एवं गाड़ियों में अनाधिकृत वेंडर/हॉकर के विरुद्ध कार्यवाही की गई। रेलवे अधिकारियों की टीम ने मथुरा जं. स्टेशन एव गाड़ियों में 12 अनाधिकृत वेंडर/ हॉकर को पकड़ा और उनके खिलाफ कार्यवाही कर जुर्माना लगाया। रेलवे ने अवैध रूप से चल रहे वेंडर और हॉकर से 27900 का राजस्व प्राप्त किया।

जारी रहेगा छापामार अभियान

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा मंडल अमन वर्मा के अनुसार अनाधिकृत वेंडर/ हॉकर के विरुद्ध छापामार कार्यवाही जारी रहेगी।
जिससें अनाधिकृत वेंडर/हॉकर पर अंकुश लगाया जा सके साथ ही टिकट जाँच कर्मचारियों को इसी प्रकार अर्निंग को बढ़ाकर अधिक रेल राजस्व बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। ड्राइव के दौरान मुख्य टिकट जांच निरीक्षक अशोक कैथवास,एन.केशर्मा, एच.के अरोड़ा, एम.के.लवानिया, नागेंद्र तिवारी का योगदान रहा।

Related Articles