Home » एक बार फिर डीजे और साउंड संचालक के खिलाफ चलेगा अभियान, उल्लंघन पर निरस्त होगा लाइसेंस

एक बार फिर डीजे और साउंड संचालक के खिलाफ चलेगा अभियान, उल्लंघन पर निरस्त होगा लाइसेंस

by admin

आगरा। सीओ सदर विकास जायसवाल एक बार फिर डीजे और साउंड संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करने जा रहे हैं। आगरा फतेहाबाद मार्ग पर दर्जनों ऐसे होटलों का संचालन हो रहा है। जहां रात 10 बजे के बाद धड़ल्ले से साउंड बजाया जाता है। जिस कारण न केवल आगरा फतेहाबाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था बिगड़ती है बल्कि जाम की स्थिति पैदा होती है।

आगरा आने वाले पर्यटकों और यहां के रहने वाले लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए सीओ सदर विकास जयसवाल ने आगरा फतेहाबाद दर्जनों डीजे साउंड संचालक रेस्टोरेंट संचालक और होटल संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस नोटिस में साफ कर दिया गया है कि बिना अनुमति रात को 10 बजे के बाद डीजे बजाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इस आदेश का पालन न करने वाले होटल रेस्टोरेंट और डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

दरअसल माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार रात 10 बजे के बाद डीजे बजना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। जिसका पालन कराए जाने के लिए पूर्व में भी पुलिस अधिकारी कई बार कार्यवाही कर चुके हैं। मगर बार-बार डीजे संचालक होटल रेस्टोरेंट स्वामी व्यापार की आड़ में नियमों की अनदेखी कर रहे हैं जिसको लेकर सीओ सदर विकास जायसवाल सख्त नजर आ रहे हैं। पहले चरण में डीजे संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। अगर फिर भी नियम का पालन नहीं हुआ तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles