Home » मिलने के बहाने से बुलाकर जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश शुरू

मिलने के बहाने से बुलाकर जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश शुरू

by admin

आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र के झरना नाले के जंगल में एक महिला के साथ कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि फिरोजाबाद के एक युवक ने शादी का वादा कर महिला से दोस्ती की और फिर उसके साथ झरना नाला ले जाकर कार के दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय पुलिस से की है और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद दुष्कर्म के आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि एत्माद्दौला निवासी पीड़ित महिला के पति की 5 साल पहले मौत हो गई थी। महिला के 2 बच्चे हैं। एक साल पहले महिला की मुलाकात पचोखरा फिरोजाबाद निवासी छोटू उपाध्याय हुई थी, तभी से पीड़िता उसके संपर्क में थी। पीड़िता की ओर से दी गयी तहरीर के अनुसार आरोपी युवक ने बृहस्पतिवार शाम को महिला को मिलने के लिए बुलाया। आरोपी महिला को कार से झरना नाले के जंगल में ले गया। इस दौरान आरोपी के दो दोस्त भी मौजूद थे। आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद उसने शादी से भी उसने इंकार कर दिया है। पीड़िता जैसे तैसे अपने घर पहुँची और अगले दिन पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में फिरोजाबाद में दबिश दी जा रही हैं।

Related Articles