आगरा जनपद के थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला अरहर जा रहे युवक में तीन बुलेट सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जाता है कि हमलावर बदमाश युवक से बाइक छीनने की कोशिश कर रहे थे। बाइक सवार युवक अपने घर की तरफ जा रहा था तभी बदमाशों ने बाइक सवार युवक में गोली मार दी जिससे गोली उसके पेट को चीरती हुई पार निकल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत रात्रि करीब 11:00 बजे बाइक सवार युवक जगदीश आगरा से इनर रिंग रोड होते हुए अपने घर की तरफ मुड़े तो पहले से घात लगाए बैठे बुलेट सवार युवकों ने जगदीश में पिस्टल से गोली मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिवारी जनों ने आगरा निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीणों ने शोर शराबा मचा दिया। बताया जा रहा है कि बाइक लूटने के प्रयास में युवक में पिस्टल से गोली मार दी।
घायल जगदीश को निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के परिवारी जनों ने डायल 112 पर रात्रि को ही सूचना दे दी जिससे मौके पर पहुंची थाना ताजगंज पुलिस ने खानापूर्ति की। थाना ताजगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।