Home » थाना परिसर से चोरी हो गया बुलडोजर, हैरान करने वाली है वजह, किरकिरी से बचने को किया मुक़दमा

थाना परिसर से चोरी हो गया बुलडोजर, हैरान करने वाली है वजह, किरकिरी से बचने को किया मुक़दमा

by admin
Bulldozer stolen from police station premises, surprising reason, sued to avoid gritty

आगरा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाला बुलडोजर आगरा के थाना खंदौली से चोरी हो गया। थाना परिसर से बुलडोजर चोरी होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में बुलडोजर चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया। देर रात पुलिस ने बुलडोजर भी बरामद कर लिया है। वहीं थाना परिसर से बुलडोजर चोरी करने वाले अभी तक फरार हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को खंदौली थाना क्षेत्र के मलूपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान बुलडोजर रोका गया। जब बुलडोजर मालिक कोई कागज नहीं दिखा पाया तो पुलिस ने उसे सीज कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया। रात करीब 8 बजे पुलिस ने देखा कि बुलडोजर थाना परिसर से गायब है, तो हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर पता चला बुलडोजर का मालिक और चालक पुलिस को बिना बताए बुलडोजर को चोरी करके ले गए हैं।

सोशल मीडिया पर थाने से बुलडोजर होने की ख़बर फैलने लगी। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस ने आनन फानन में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं देर रात मऊ रोड से पुलिस ने बुलडोजर को बरामद किया है। बुलडोजर को थाना परिसर से चोरी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles