Home » बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के घर के चोरों ने बनाया निशाना, टाटा सफ़ारी हुई चोरी

बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के घर के चोरों ने बनाया निशाना, टाटा सफ़ारी हुई चोरी

by admin

आगरा। बीती रात अज्ञात चोरों ने बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र के घर को अपना निशाना बनाया। अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी टाटा सफारी को ही चुरा कर ले गए। सुबह जब बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को कार चोरी होने की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित बसपा पूर्व जिला अध्यक्ष ने इस घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को फोन पर दी और गाड़ी की बरामदगी की मांग को लेकर सदर थाने में तहरीर भी दी। पुलिस ने बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

मामला सदर थाना क्षेत्र के नई आबादी गोपालपुरा का है। पीड़ित बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र पारस ने बताया कि उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी हुई थी। बीती रात अज्ञात चोर उनकी टाटा सफारी को चुरा कर ले गए। रविन्द्र पारस ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने ऑनलाइन के साथ-साथ क्षेत्रीय सदर थाने में भी दर्ज कराई है और पुलिस और पुलिस के आला अधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया है।

बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र पारस का कहना है कि इस मामले में एसपी सिटी से वार्ता हुई है और उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles