Home » सपा बसपा के कार्यकर्ताओं ने साझा मंच पर मनाया मायावती का जन्मदिन

सपा बसपा के कार्यकर्ताओं ने साझा मंच पर मनाया मायावती का जन्मदिन

by pawan sharma

आगरा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस को जनकल्याण दिवस के रुप मे मनाया मनाया गया लेकिन इस वर्ष ताजनगरी में बसपा सुप्रीमो के 63 वे जन्मदिवस के मंच पर पहली बार सपा और बसपा के नेता मंच को साझा करते हुए नजर आए। हाल ही में सपा और बसपा सुप्रीमो के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर हुए गठबंधन को इस मंच से ओर मजबूत होने का संदेश दिया गया। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस के मंच पर बसपा के जॉन कॉर्डिनेटर सुनील चितोड़ के साथ सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने मंच साझा किया।

जनसभा स्थल पर बसपा और सपा के झंडे भी एक साथ लहराते हुए नजर आए। इस मंच से बसपा सुप्रीमो की जनहित नीतियों को कार्यकर्ताओ तक पहुँचाया गया। तो सपा बसपा के गठबंधन की जानकारी देते हुए नेताओ ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस धर्म को निभाकर भाजपा को मुहतोड़ जबाब देने की बात कही। इस दौरान भाजपा को भी बसपा नेताओ ने आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने नोटबन्दी कर गरीबो की कमर तोड़ दी तो जीएसटी से व्यापारियों का व्यापार चौपट कर दिया। देश मे साम्प्रदायिकता का माहौल बन गया है। जिसका मिलकर जबाब देना है।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रेम सिंह बघेल का कहना था कि ने कहा कि सपा बसपा के गटबंधन से भाजपा परेशान है। अखिलेश यादव और मायावती के एक साथ होने से भाजपा पार्टी और पीएम मोदी की नींद उड़ी हुई है। जल्द ही देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा।

Related Articles

Leave a Comment