Home » स्वास्तिक के दीपोत्सव में जले जगमग दीप और पटाखे

स्वास्तिक के दीपोत्सव में जले जगमग दीप और पटाखे

by admin

आगरा। शुभम करोति कल्याणम्, आरोग्यम् धन सम्पदा, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीप ज्योति नमस्तुते के साथ 101 दीपों को रोशन करते स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट ने दीपोत्सव मनाया।
शनिवार को रामा एंक्लेव, दयालबाग स्थित आध्यात्मिक केंद्र पर संस्था द्वारा दीपावाली का उत्सव रंग बिरंगी रंगोली और दीपमालिका सजाकर मनाया गया।

अध्यक्ष विनीता मित्तल ने सभी का स्वागत करते हुए दीपोत्सव की शुभकामनाओं सहित उपहार वितरित किये। अध्यक्ष विनीता मित्तल ने कहा कि अमावस्या के अंधेरे को दीपमालिका सजाकर चुनौती दी जाती है कि आर्यों की संतानें अंधकार में प्रकाश कर अज्ञान में ज्ञान का दीप जला सकते हैं। प्रभु भजन एवं वंदन के बाद सभी ने फुलझड़ियां और पटाखे छुड़ाए।

सचिव प्रेरणा सिंह, संयोजिका श्रुति दास, कोषाध्यक्ष पल्लवी अग्रवाल, मीडिया प्रभारी तनु गुप्ता, शिखा गौतम, गीता सैनी, अंजली अग्रवाल, मोनिका बंसल, रागिनी चंद्रा, किरन लालवानी, पर्ल लालवानी, निधि गाबा, मधुलिका सिंह, क्षमा दुबे, डॉ राधिका मित्तल, कुसुम सैनी, स्वीमिंग कोच काजल, मुस्कान, रुचि सिंघल आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Comment