Home आगरा ‘ब्रह्मास्त्र’ देगी बॉलीवुड को संजीवनी ! दर्शकों को भाई फ़िल्म

‘ब्रह्मास्त्र’ देगी बॉलीवुड को संजीवनी ! दर्शकों को भाई फ़िल्म

by admin

Agra. अभिनेता रणवीर कपूर की ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड को संजीवनी दे सकती है। शुक्रवार को ब्रह्मास्त्र देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आगरा के मेहर टॉकीज में लगी फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को देखने के लिए अच्छी खासी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। ब्रह्मास्त्र मूवी के पहले दिन का पहला शो पूरी तरह से फूल रहा। फिल्म को देखने के बाद पिक्चर हॉल से बाहर निकले दर्शकों के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही थी। दर्शकों को ब्रह्मास्त्र का पहला पार्ट शिवा काफी पसंद आया है और इसके दूसरे पार्ट के आने का दर्शक अभी से इंतजार कर रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र की धुरी पर टिकी काल्पनिक कथा

हिंदू धर्म की पौराणिक गाथाओं में ब्रह्मास्त्र वह अस्त्र है जो चलाए जाने के बाद कभी चूकता नहीं है। यहां त्रेता युग की महागाथा कहती रामचरित मानस पढ़ने वालों को याद आएगा। दोहा ‘ब्रह्म अस्त्र तेहि सांधा कपि मन कीन्ह विचार। जौ न ब्रह्म सर मानऊं महिमा मिटइ अपार।।’ फिर द्वापर में हुए महाभारत के युद्ध में भी इसका प्रयोग हुआ है। ये एक ऐसा अस्त्र है जो अचूक है। इसका प्रयोग बार बार हो सकता है। और, जब भी इसका प्रयोग होता है तो यह खाली नहीं लौटता। कुछ खुद इसके सामने नतमस्तक होकर पाश में बंध जाते हैं और कुछ को निशाने से हटाकर ब्रह्मास्त्र की दिशा भी बदल दी जाती है।

अयान मुखर्जी का ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्मी है। इसकी कथा वर्तमान, अतीत और भविष्य में चलती है। कहानी का सिरा अयान सनातन काल से पकड़ते हैं और ब्रह्मास्त्र की उत्पत्ति से लेकर इसके रखवालों का गुप्त समुदाय बनाते हुए वर्तमान में वहां आते हैं, जहां धर्म और विज्ञान का मेल होता है वैज्ञानिक मोहन के रूप में। अंधेरे की रानी मोहन से कुछ रहस्य पता करती है और इनकी खोज के बीच से निकलती है शिवा और इशा की प्रेम कहानी।

स्टोरी, वीएफएक्स और एक्टिंग का कमाल

‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म को देखकर सिनेमाघरों से बाहर आए दर्शकों का कहना था कि यह फिल्म बॉलीवुड को संजीवनी देने का काम करेगी। फिल्म में वीएफएक्स का जो काम दिखाया गया है वह हैरी पॉटर सीरीज व लॉर्ड ऑफ द रिंग्स सीरीज की फिल्मों की तरह है। पहली बार इतनी बेहतरीन तरीके से वीएफएक्स का काम और स्टोरी का प्रेजेंटेशन सभी को भाया है। दर्शकों का कहना था कि अगर इस फिल्म को वह रेटिंग देना चाहे तो 10 में से आठ नंबर जरूर मिलेंगे।

युवाओं को सनातन संस्कृति की ओर खींचने का प्रयास

कुछ दर्शकों का कहना था कि फिल्म में फिल्म के निर्देशक का आज के युवाओं को सनातन संस्कृति की ओर खींचने का अनूठा प्रयास किया है। फिल्म के माध्यम से भारत की पुरानी संस्कृति से युवाओं को रूबरू कराना और उसकी जानकारी देना भी है। इतना ही नहीं उन्हें यह भी बताना है कि ब्रह्मास्त्र एक ऐसा अस्त्र है जो सभी शक्तियों का तोड़ है।

‘ब्रह्मास्त्र’ पर टिकी है पूरी फिल्म

दर्शकों का कहना था कि पूरी फिल्म ब्रह्मास्त्र पर टिकी है। ब्रह्मासत्र ही एक पूरे संसार में एक ऐसा अस्त्र है जिसकी कोई काट नहीं है और यह अस्त्र सभी शस्त्रों पर भारी पड़ता है। हिंदू धर्म की पौराणिक गाथाओं में ब्रह्मास्त्र वह अस्त्र है जो चलाए जाने के बाद कभी चूकता नहीं है।

पहला शो रहा पूरी तरह से फुल

ब्रह्मास्त्र का पहले दिन का पहला शो पूरी तरह से फुल रहा। ब्रह्मास्त्र को देखने के लिए युवाओं की भी अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। क्योंकि इस फिल्म में अभिनेता रणवीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट थे, जो काफी युवाओं के फेवरेट भी हैं। दर्शकों का तो कहना था कि उन्हें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक्टिंग भी अच्छी लगी।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: