Home » कंचे खेलने के विवाद में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष, एक की मौत 7 घायल

कंचे खेलने के विवाद में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष, एक की मौत 7 घायल

by admin

आगरा। शुक्रवार को थाना पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला चचिहा रोड पर उस समय कोहराम मच गया जब बच्चों में हुआ विवाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष में बदल गया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान एक गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में खूनी संघर्ष और एक युवक की मृत्यु होने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मामला शुक्रवार सुबह का है। बताया जाता है कि सुबह तकरीबन 10:30 बजे कंचे खेलने को लेकर बच्चों में विवाद हुआ जो बड़ो के बीच विवाद में बदला फिर इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मृतक के भतीजे ने बताया कि वो अपने चाचा के साथ काम कर रहे थे तभी विवाद हुआ। दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल होने पर उनकी मृत्यु हो गयी।

एसपी पूर्वी आगरा प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह कंचे गोली को लेकर बच्चों में विवाद हुआ था जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। पंचनामा भरकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Related Articles