Home » ब्लॉक प्रमुख भाजपा प्रत्याशी के भाई को पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़ ! भाजपाइयों ने काटा बवाल

ब्लॉक प्रमुख भाजपा प्रत्याशी के भाई को पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़ ! भाजपाइयों ने काटा बवाल

by admin
Block chief BJP candidate's policeman slapped! BJP workers cut ruckus

Agra. ब्लाक प्रमुख पिनाहट के नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और बवाल काटा। यह विवाद उस समय उत्पन्न हुआ जब प्रत्याशी सत्यवीर सिंह भदौरिया के भाई ने पुलिस पर अभद्रता करने एवं मारपीट का आरोप लगाया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया, जमकर नारेबाजी हुई। घटना की जानकारी होते ही पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह और क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत किया।

कार्यकर्ताओं में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अरिदमन सिंह ने इस मामले की शिकायत पुलिस के बड़े अधिकारियों से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता व मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो मामले को पार्टी हाईकमान से भी अवगत कराया जाएगा।

यह पूरा मामला कस्बा पिनाहट के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के पास का है। अपने दल बल के साथ भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर सिंह भदौरिया ब्लाक प्रमुख पिनाहट का नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। नामांकन को लेकर उनके समर्थकों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। बताया जाता है कि इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने भाजपा प्रत्याशी के भाई को थप्पड़ मार दिया और उनके साथ मारपीट कर कपड़े भी फाड़ दिए। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ता और प्रत्याशी के समर्थकों में रोष फैल गया पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी होने लगी। मामला बढ़ते देख मौके पर पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह पहुंच गए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत किया और इस पूरी घटना की निंदा की।

पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने कहाआ कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि किस तरह से पुलिस कर्मी द्वारा प्रत्याशी के भाई के साथ मारपीट की और अभद्रता करते हुए उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इस पूरे मामले को पुलिस के बड़े अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। उनका कहना था कि पुलिस धारा 144 का हवाला दे रही है जबकि अन्य ब्लॉकों पर भारी संख्या में प्रत्याशी के साथ पार्टी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की जाएगी। अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हाईकमान को भी इस घटना से अवगत कराया जाएगा।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों का कहना था कि नामांकन स्थल पर इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

Related Articles