Home » छावनी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज़ करने को इस रणनीति के तहत काम कर रही है भाजपा की कोर टीम

छावनी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज़ करने को इस रणनीति के तहत काम कर रही है भाजपा की कोर टीम

by admin
BJP's core team is working under this strategy to win the Cantonment assembly seat

Agra. विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की कोर टीम कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। हर विधानसभा में प्रचार प्रसार के लिए अलग अलग टोली बनाई गई हैं। छावनी विधानसभा सुरक्षित सीट है, यहां दलित समाज के पेशे से चिकित्सक डॉ. जी एस धर्मेश को भाजपा ने तीसरी बार मैदान में उतारा है। 2012 में पहली बार यहां बसपा से 6000 वोट से शिकस्त मिली थी। 2017 में पार्टी ने डॉ धर्मेश को फिर टिकिट दिया, इस बार वे 53000 हजार वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने डॉ. धर्मेश को चुनावी अखाड़े में उतारा है। डॉ. धर्मेश अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि हर समाज का वोट उन्हें मिलेगा।

चुनाव जिताने में माहिर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को छावनी की चुनाव संचालन समिति में लगाया गया है जो प्रतिदिन अलग अलग रणनीति बनाकर क्षेत्र में जाते हैं। सामाजिक टोली में राकेश मोहन बघेल, पार्षद कर्मवीर सिंह चाहर और नीरज चौहान आदि योजना बनाकर हर समाज हर क्षेत्र में बैठक करा रहें हैं। ये टोली सभी सामजिक वर्ग के लोगों से मिलकर छावनी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के लिए माहौल बनाने का काम कर रही है।

BJP's core team is working under this strategy to win the Cantonment assembly seat

दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शहर की सड़कों पर प्ले कार्ड का अभियान चलाया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चौराहों पर प्ले कार्ड का प्रदर्शन महिला कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों, गली और मोहल्लों में भाजपा की महिला टोलियां गीत संगीत गाती हुई प्रचार प्रसार कर रहीं है जिसमें सरकार की योजनाओं को जनता को बताया जा रहा है। जनता को भाजपा का ये अनूठा प्रचार का तरीका बहुत पसंद आ रहा है। इस टोली में रश्मि धाकड़, हेमा चौहान, रेखा नागपाल, मंजू सक्सेना,रेनु सागर, सुनीता झा, बीना शाह, जयश्री राठौर, रजनी सुमन, अल्का राठौर, झरना देवी, गोपी भार्गव, निधि पाठक, अनिता जैन, सविता देवी आदि प्रमुख हैं।

सोशल मीडिया की टोली जो फेसबुक व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्लेटफार्म पर भाजपा का प्रचार प्रसार करती हैं। प्रत्याशी जनसम्पर्क से लेकर सरकार की योजनाओं को जनता तक सोशल मीडिया के माध्यम से नीचे तक उतरा जाता है। जिसमें संजीव कटारिया, मोहित शर्मा, यश ठाकुर, सुनील कन्नौजिया, कृष्णा गुप्ता, आदित्य, नरेंद्र अग्रवाल, राम सिकरवार, जदवीर चक आदि प्रमुख काम कर रहें हैं।

Related Articles