Home » पुरानी मंडी चौराहा पर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, रूट बंद करने का किया विरोध

पुरानी मंडी चौराहा पर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, रूट बंद करने का किया विरोध

by admin

Agra. भारतीय जनता पार्टी और हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पुरानी मंडी चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वहां जाम की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर धरना प्रदर्शन खत्म कराया। यह प्रदर्शन शाहजहां पार्क और ताजमहल जाने वाले मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में था।

आपको बताते चलें कि इस रूट पर आगरा मेट्रो का कार्य चल रहा है। इसी कार्य के चलते पुरानी मंडी चौराहे से शाहजहां पार्क और ताजमहल जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इस मार्ग को खोला जाए, इसको लेकर उन्होंने मेट्रो अधिकारियों से वार्ता की थी। वार्ता भी सफल हुई लेकिन यह मार्ग अभी तक नहीं खोला गया है।

5 किमी घूमकर जाते हैं शमशान घाट

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या तो उन लोगों के हैं जो शव यात्रा लेकर श्मशान घाट जाते हैं। इसी रूट पर श्मशान घाट है लेकिन रास्ता बंद होने के कारण और शव यात्रा लगभग 5 किलोमीटर घूम कर जाती है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर मेट्रो के अधिकारी और जिला प्रशासन लोगों की इस समस्या पर भी ध्यान नहीं दिया और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

पर्यटक भी हो रहे परेशान

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि ईद आने वाली है और टूरिस्ट सीजन भी आने वाला है। इस मार्ग के ना खुलने से सबसे ज्यादा दिक्कत तो पर्यटकों को होती हैं। पर्यटकों को ताजमहल निहारने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment