Home » एबीवीपी के अधिवेशन में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद शिवसेना पर साधा निशाना

एबीवीपी के अधिवेशन में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद शिवसेना पर साधा निशाना

by admin

आगरा। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव आगरा कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यर्थी परिषद के 65 वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। प्रथम सत्र में प्रतिभाग करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारों से रूबरू हुए।

शिवसेना, एनसीपी और काँग्रेस के बीच चल रही वार्ता के दौरान ही रातों ही रातों में महाराष्ट्र में सरकार बनाये जाने के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्‍ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। जो पार्टियां वंशवाद, परिवारवाद और पुत्रमोह से भ्रष्‍टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद को बढ़ावा दे रही थी यह उनके लिए करारा जबाब है। स्वतंत्र देव ने साफ कहा कि भाजपा ही इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्‍यमंत्री जैसे अहम पदों पर पहुंच सकता है।

महाराष्‍ट्र के गठबंधन पर स्‍वतंत्र देव सिंह बोले कि कहा कि गठबंधन के लिए अजीत पवार बधाई के पात्र हैं। सारा घटनाक्रम विकास और जनता के लिए हुआ है। अब किसानों की समस्‍याओं के समाधान के लिए कार्य होगा। किन्ही कारणों से किसानों की समस्याओं को भाजपा दूर नही कर पा रही थी जिससे हर भाजपाई व्याकुल था।

उन्होंने कहा कि शिवसेना से गंठबंधन प्रस्‍तावित था। भाजपा और शिवसेना दोनो हिंदुत्व को सर्वोपरि मानती है लेकिन इस बार शिवसेना का अहंकार इस बार के गठबंधन में आड़े आ गया। सालों साल पुरानी दोस्ती को शिवसेना ने राजनीतिक लाभ के लिए खो दिया। अब नया दोस्त महाराष्ट्र की राजनीति में मिला है और शिवसेना को अपनी ही मुंह की खानी पड़ी है। इस नए गठबंधन से नई सरकार हर आम व्यक्ति के लिए काम करेगी।

Related Articles